शामली, दिसम्बर 16 -- न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेशों के बावजूद श्री शीतला माता मंदिर व श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के बैंक खातों से धन निकासी का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की। कैराना रोड शाखा के शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल डेबिट फ्रीज करने की मांग की है। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद बैंक खातों से अवैध रूप से धन निकासी की जा रही है, जिससे मंदिर व रामलीला कमेटी की संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत की प्रतियां डीएम , एसडीएम एसपी, सीओ, थाना प्रभारी व रिसीवर को रजिस्टर्ड डाक से भेजी हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि हम न्यायालय की अवमानना बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैंक प्रबंधक को भी लिखित रूप में सूचि...