हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को एसडीएम विपिन पंत को ज्ञापन सौंपा। इसमें कालाढूंगी वार्ड नंबर 6 में समुदाय विशेष द्वारा बनाई गई धार्मिक संरचना को हटाने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सरकारी भूमि बंजर है। उस पर अतिक्रमण कर अवैध धार्मिक संरचना का निर्माण किया गया है। अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाना चाहिए। मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, कोटाबाग मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, विनोद बुढलाकोटी, तारा दत्त रखोलिया, सुच्चा सिंह, कुंदन बसेड़ा, कृपाल सिंह सग्गू, रमन पन्नू, सोनू सिंह, मनोज पेठशाली, मोहन खोलिया, मनराज सिंह, आनन्द खानायत, जसविंदर सिंह, भगवान कुमटिया, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...