लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।विश्व हिन्दू परिषद के धार्मिक महासंघ के तत्वावधान में लोहरदगा से धार्मिक यात्रा पर निकले लगभग ढाई सौ लोगों का दल बोधगया, विष्णुपद धाम, राजगीर, सीतामढ़ी होते हुए नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचा। सभी भक्तगणों ने विश्व हिंदू परिषद की इस पहल की सराहना की है। व्यवस्था संभाल रहे विहिप जिला मंत्री रंजीत कुमार साहू ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा बिल्कुल अलग है। क्योंकि पूरे रास्ता स्वयं के रसोइयों द्वारा निर्मित सात्विक भोजन सभी यात्रियों को समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ जिस भी स्थान पर रात्रि प्रवास हो रहा है वहां पर साथ में आए भजन कीर्तन गायन मंडली द्वारा सत्संग भी होता है। व्यवस्थापक बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति ने बताया कि यह यात्रा जनकपुर के बाद नेपाल में ही धनुषधाम, पशुपतिनाथ के साथ साथ अयोध्या श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.