कुशीनगर, फरवरी 5 -- पडरौना, निज संवाददाता। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नेटुआ वीर स्थान फेंके गए प्रतिबंधित पशु की मांस के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने, गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रुरता अधिनियम के मुकदमे में वांछित दोनों को जेल भेजा है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक के सटे नेटुआ बाबा वीर स्थान के समीप रविवार की सुबह प्रतिबंधत पशु का कटा हुआ सिर मिला था। इससे लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम में वांछित अभियुक्त अशलम उर्फ तिवारी पुत्र साबिर अंसारी व काशीम पुत्र दिल्लू निवासी बसहिया बनवीर थाना प...