नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल नोएडा पुलिस की ओर से शुक्रवार को सूरजपुर स्थित पुलिस कार्यालय में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों पर नजर रखी जाए। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में शहर के नागरिकों, समाज के प्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे आने वाले त्योहारों को आपसी भाई-चारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से अफवाह फैलाने, भड़काऊ बयान देने या धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बिगाड़ने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.