बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में एक मनबढ़ युवक व उसके पिता ने गांव में एक धार्मिक स्थल पर लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों के टोकने पर दोनों गालीगलौज करने लगे। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की खबर फैली तो लोग मौके पर जुट गए और आरोपी का घर घेर लिया। गांव में तनाव की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा स्थापित करवाकर लोगों को शांत कराया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने आरोपी नागेन्द्र उर्फ पप्पू के विरुद्ध तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.