मैनपुरी, फरवरी 1 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को 3 करोड़ से अधिक की लागत से कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। ये कार्य शहर स्थित शारदा बाई आश्रम, प्राचीन हनुमान मंदिर और भैरो बाबा मंदिर औड़ेंय पड़रिया में कराए गए। लोकार्पण कार्यक्रमों में पर्यटन मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मैनपुरी के पर्यटन को पूरी दुनिया में पहचान दिलाएंगे। यहां धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने औड़ेंय पड़रिया स्थित प्राचीन भैंरो बाबा मंदिर में 143.01 लाख, पावर हाउस रोड स्थित शारदा बाई आश्रम में 101.01 लाख तथा शहर के मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 156.64 की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.