नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार राजधानी में धार्मिक पर्यटन और भजन क्लबिंग को बढ़ावा देगी। इससे दिल्लीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सकारात्मक अनुभव प्राप्त होगा। यह बात दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने चेन्नई में आयोजित टूरिज्म समिट 2026 के तहत हुए एक निजी आयोजन में कही। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार दिल्ली को धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए दिल्ली में धार्मिक महत्व से जुड़े रूट विकसित किए जायेंगे। ताकि विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन एक सुव्यवस्थित मार्ग के माध्यम से कराए जा सकें। इससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में 'भजन क्लबिंग' की सुंदर परम्परा लोकप्रिय हो रही है। प्रधानमंत्री ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.