बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अभिनेत्री नुसरत भरुचा द्वारा उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में की गई धार्मिक गतिविधियों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला होते हुए मंदिर में जल चढ़ाना और वहां की धार्मिक परंपराएं निभाना इस्लाम और शरीयत के खिलाफ है। मौलाना शहाबुद्दीन ने बयान जारी करते हुए कहा कि शरीयत की नजर में इस तरह की गतिविधियां गुनाह के दायरे में आती हैं। उन्होंने कहा कि नुसरत भरुचा को इस पर तौबा करनी चाहिए और कलमा पढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम में किसी अन्य धर्म की धार्मिक पूजा-पद्धति को अपनाने की अनुमति नहीं है और मुस्लिम समाज के लोगों को अपने धार्मिक उसूलों का पालन करना चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के इस बयान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.