बेगुसराय, मार्च 10 -- छौड़ाही। अंचल क्षेत्र की अमारी पंचायत के चक्का वार्ड संख्या 2 में धार्मिक न्यास की भूमि पर अवैध निर्माण से ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। इस बाबत वार्ड सदस्य शंकर सहनी, मरनी देवी, सत्यनारायण सहनी, रंजीत कुमार शर्मा, रामकुमार महतो समेत दर्जनों लोगों ने सीओ को आवेदन देकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। बताया गया है कि अमारी राजस्व ग्राम के थाना नंबर 59, खाता नंबर 826, खेसरा नंबर 1045 रकबा एक कट्ठा 8 धुर भूमि वर्ष 1988 में धार्मिक न्यास को दान कर दी गई थी। उक्त भूमि पर स्थानीय विमला देवी पति स्व.रामविलास सहनी द्वारा अवैध तरीके से मकान निर्माण कराया जा रहा है। आवेदन में दान की गई भूमि का दस्तावेज संलग्न कर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत थानाध्यक्ष, एसडीएम व डीएम से भी की है। (एसं)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.