गोपालगंज, मई 10 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के एक युवक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव का प्रिंस अंसारी उर्फ कैफ़ सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी किया था। जिसको लेकर लोगों में युवक के प्रति गुस्सा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के पिता को उठाकर उनसे पुछताछ किया। इस टिप्पणी से आक्रोशित मांझागढ़ थाने के वृति टोला गांव के नन्हे सिंह ने युवक के खिलाफ मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.