वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी। दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 82वें वार्षिकोत्सव पर ज्योतिषशास्त्र पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 29 और 30 जनवरी को होगा। इसमें काशी के साथ देश के अनेक प्रातों के ज्योतिष विद्वानों का जुटान होगा। कार्यक्रम संयोजक शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ल ने बताया कि सेमिनार में 'ज्योतिष और आधुनिक जीवन, प्रासंगिकता और व्यावहारिक अनुप्रयोग' विषयक चर्चा होगी। इसमें कोई भी व्यक्ति अथवा छात्र पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय के कार्यालय में पंजीयन प्रारम्भ हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.