चंदौली, अगस्त 2 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। गायत्री चेतना केंद्र सकलडीहा की ओर से शुक्रवार को टिमिलपुर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में साप्ताहिक यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने वेद मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना, कलश पूजन एवं चारों वेदों की विधिवत पूजा से हुई। इसके पश्चात 15 मिनट का सामूहिक गायत्री मंत्र जप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ संचालन अवधेश मिश्रा और अर्पण पाण्डेय जी द्वारा व्यासपीठ से संपन्न कराया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्रेरित यह आयोजन पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शों पर शुरू है। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक समन्वयक रमाशंकर वर्मा ने कहा कि धार्मिक चेतना से ही समाज में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। धर्म को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.