लखीमपुरखीरी, फरवरी 4 -- क्षेत्र में नकटी के समीप आदि गंगा गोमती के पावन तट पर स्थित बाबा डेंगेश्वर नाथ मंदिर पर आयोजित मेला एवमं धार्मिक कार्यक्रमों का समापन विशाल हवन पूजन एवम भंडारे के साथ हो गया। गांव की युवा कमेटी के संयोजन में प्रतिदिन दिन में श्रीमद भागवत कथा व रात में रासलीला का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित अन्य लीलाओं का मंचन देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। आयोजन के समापन अवसर पर ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। समापन अवसर पर आयोजित कन्या भोज के साथ ही विशाल भंडारे में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के अनूप प्रजापति, नरेंद्र कुमार, सर्वेश सहित श्रद्धालुओं की भारी भीड...