लखीमपुरखीरी, मई 5 -- मकसूदपुर। क्षेत्र के गांव जिंदपुर में शिवालय पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। जिंदपुर गांव निवासी आदर्श दीक्षित के संयोजन में मंदिर पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हवन-पूजन के बाद कन्या भोज व भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया। गांव के शिवालय में भगवान भोलेनाथ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान लालता प्रसाद वर्मा, रामपुर बनवारी के प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर मिश्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.