बलरामपुर, अप्रैल 4 -- उतरौला, संवाददाता। धर्म ध्वजा धारी परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक चमरुपुर में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की भावी योजनाओं एवं कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 एवं चैत्र नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से शैलेष गुप्ता एवं हरीश श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष एवं नानमून कश्यप को तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला संरक्षक राम प्रकाश ज्वेलर्स ने कहा कि धर्म ध्वजा धारी परिषद का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक करने और समाज में समरसता बनाए रखने के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.