रामपुर, मार्च 16 -- क्षेत्र में होली का त्योहार धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर बधाई दी। शुक्रवार को सुबह से नगर और ग्रामीण क्षेत्र होली की मस्ती में रंगा दिखाई दिया। महिलाओं ने घरों में गुझिया, दही भल्ले, नमकीन आदि बना लिए थे। तरह-तरह के पकवान भी इस मौके पर बनाए गए। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका स्थानों पर जाकर लोगों ने रंग-गुलाल, पकवान और गुझिया चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। गोबर के बलगुरिया चढ़ाए और प्रसाद लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने पहुंचकर होली की बधाइयां दी। ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जोगपाल सिंह, रवि यादव आदि रहे। वहीं, नगर के मुख्य चौराहे पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.