नैनीताल, सितम्बर 29 -- नैनीताल, संवाददाता। सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव के चलते सोमवार को शहर भक्ति रस में सराबोर हो गया। मां नयना देवी मंदिर परिसर में सुबह से पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और पाठ होते रहे। डीएसए मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शाम को स्टार नाइट ने लोगों को खूब रिझाया। महोत्सव की शुरुआत महा सप्तमी पूजा से हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भक्तों ने मां को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ कर पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। संध्या आरती के बाद रात को अर्धरात्रि पूजा संपन्न हुई। बंगाल से आए पंडित सुभ चक्रवती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान पूरे कराए। दोपहर तीन बजे से डीएसए मैदान में विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं की टीमों ने प्रस्तुति दी। इसमें लवली पब्लिक स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.