रांची, फरवरी 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दर्जीजाड़ी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली कलश यात्रा में पांच सौ से अधिक युवतियों और महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। श्रद्धालु महुआजाड़ी नदी से पवित्र जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा में भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने शिव मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात बताया। प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ का संचालन आचार्य ब्रजेश पाठक, पंडित जितेंद्र पाठक, पवन मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.