बोकारो, अगस्त 19 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत खुदगड्डा नई बस्ती में रविवार रात जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति जागरण किया गया। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कहा कि धार्मिक आयोजन से सभी में भक्ति की भावना जागृत होती है और क्षेत्र का माहौल भी सकारात्मक व भक्तिमय बनता है। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। वहीं ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया, जिसमें विशेष रूप से नई बस्ती के जर्जर पोल और तारों को बदलने की मांग शामिल थी। स्वांग उत्तरी मुखिया विनोद विश्वकर्मा, हजारी के पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, आजसू नेता विपिन कुमार, पशुपति प्रसाद, किशोर वर्मा, कृष्ण, अर्जुन प्रजापति, किशोर साहू समेत काफी ग्रामीण थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.