सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तुरकौलिया स्थित ढाल धारणी शक्ति मईया मंदिर पर श्री शिव मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया जिसका समापन 27 को होगा। श्री शिव मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को धूमधाम से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते और डीजे के धुन पर थिरकते हुए भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। श्रद्धालुओं का जत्था तिघरा घाट पर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोचार के बीच राप्ती नदी से कलश में जल भरा गया। वापस आकर कार्यक्रम स्थल पर कलश की स्थापना की गई, जहां अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम आयोजक व भाजपा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.