पीलीभीत, फरवरी 2 -- पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट लालबाबा रामनगरिया पर 26 जनवरी को शुरू हुए सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस दौरान विशाल भंडारा भी हुआ, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तहसील क्षेत्र के शारदा नदी के तट पर बसी लालबाबा रामनगरिया में श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास सहित दर्जनों साधु संत झोपड़ी डालकर तीन जनवरी से पूरे माघ पीलीभीत, शाहजहांपुर, अयोध्या, बरेली, लखीमपुर के करीब 65 साधु-संतों ने कल्पवास किया। शारदा नदी के तट पर रोजाना भजन कीर्तन के कार्यक्रम चले। इससे पूरे माह लालबाबा रामनगरिया धनाराघाट पर भक्ति की बयार बही। माघ पूर्णिमा व श्री रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ रामनगरिया मेले का समापन हो गया। रविवार को मेले में लगी दुकानों को दुकानदार धीरे-धीरे सम...