नैनीताल, अक्टूबर 30 -- नैनीताल। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धारी में तीन दिवसीय कौशलम प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन कौशलम ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर दीपा रैक्वाल, मास्टर ट्रेनर गौरी शंकर कांडपाल, डॉ. नीलम पांडेय ने किया। दीपा रैक्वाल ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को उद्यमशील मानसिकता और 21वीं सदी के कौशल विकसित करने का एक बड़ा आयाम है। राजकीय विद्यालयों में 10वीं और 11वीं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को कौशल आधारित कार्यक्रम से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षकों का यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 10 वीं में अध्ययन छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर एक्सप्लोरेशन व 11 वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए व्यवसाय आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने को फोकस करते हुए यह प्रशिक्षण संपादित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन, माइंडफुलनेस की विधिवत प्रक्रियाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.