नैनीताल, जनवरी 7 -- नैनीताल, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम न मिलने से नाराज धारी विकास खंड के किसानों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बीमा कंपनी पर धोखाधड़ी और शासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें शासन तक पहुंचाईं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि ब्लॉक धारी प्रमुख रूप से आलू उत्पादक क्षेत्र है। यहां के किसान हर वर्ष फसल चक्र के अनुसार नियमित रूप से फसल बीमा कराते हैं। आलू फसल का बीमा शत-प्रतिशत प्रीमियम के साथ किसान साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाता है, इसके बावजूद बीते कई वर्षों से पूरा बीमा क्लेम नहीं दिया जा रहा है। बताया कि सेब, प्लम और अन्य फसलों में भी बीमा कंप...