आजमगढ़, जनवरी 13 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों के साथ ही कर एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने धारा 67 के तहत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों के निस्तारण में तहसील लालगंज, फूलपुर एवं तहसील मार्टीनगंज की प्रगति खराब पाई। इस पर उन्होंने तीनों तहसीलदार से स्पष्टीकरण लेने के लिए एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करते हुए राज्य कर अधिकारी को निर्देश दिया कि दो किलोवॉट से अधिक के विद्युत बिल कनेक्शन वाले व्यवसायिक दुकानों के पंजीकरण की जांच करें एवं पंजीकरण नहीं पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कहा कि तहसीलवार 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर वसूली सुनिश्चित करें। अगली मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.