मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। कलक्ट्रेट में बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गैंग रेप की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बताया कि मामला चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीते 17 जनवरी को पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद पुलिस पर छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। जबकि पीड़िता सक्षम अधिकारी के समक्ष कलमबंद बयान में सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई है। आरोप लगाया कि विवेचक की ओर से मुकदमें में सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने डीएम से मांग किया कि विवेचना में गैंगरेप की धारा बढ़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.