पीलीभीत, मार्च 14 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम केंचुटांडा निवासी बाबूराम पुत्र होरीलाल ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका भांजा अर्जुन पुत्र भगवान दास के नाम लगभग 19 बीघा खेत है। जो उसके भांजे ने 20 पूर्व अफजल पुत्र यासीन निवासी ग्राम उदयपुर व इमरान पुत्र अहमद जान निवासी ग्राम केंचु को बेची थी। गांव के ही कुछ लोगों ने बीच में पड़कर जमीन बिकवाई थी। 7 मार्च की रात में उसके भांजे अर्जुन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके ही घर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वह घर में ही घायल अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसको सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया। वर्तमान में उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...