हरदोई, दिसम्बर 14 -- पाली। मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर किशोर को घायल करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव सहजनपुर निवासी संगीता दीक्षित पत्नी विवेक ने दी तहरीर में बताया कि 12 दिसम्बर 2025 को उसका 13 वर्षीय पुत्र अनमोल सुबह आठ बजे खेत देखने जा रहा था। रास्ते में कलुआ की बगिया के पास गांव के दीपक, संजू, सरल, आनन्द, अभिषेक उर्फ अंकुश ने घेर कर गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान अनमोल के हाथ व शरीर में काफी चोट आई है। शोरगुल सुनकर आए शिवम व शिवानी ने बचाया तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया है। घायल किशोर को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दु...