मऊ, जनवरी 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार नामजद एवं चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौकी अंतर्गत ग्राम विसेन दुबारी निवासी सुजीत कुमार ने थाने में दिए गए तहरीर में बताया कि बीते तीन जनवरी की शाम को ग्राम देवसीपुर में विपक्षियों ने धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार के दिए तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन, सत्यम, तारकेश्वर और यश साहनी सहित चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथ...