फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- जहानगंज। थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में अपने खेत पर गये एक किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। उसका खून से लथपथ शव खेत मे पड़ा पाया गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। इस घटना से क्षुब्ध घर की महिलाओं ने शव को उठने नहीं दिया। जब सीओ ने 24 घंटे में घटना खुलासा करने का आश्वासन दिया तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के अलावा सीओ ने मौके पर जांच पड़ताल की। बेहटा गांव के सुनील कुमार का गांव के ही बाहर खेत है। सुबह 5:30 बजे सुनील सोकर उठने के बाद सीधे खेत में खाद लगाने को चले गये। वापस आकर हाथ पैर धोये और फिर आलू को खोदने के लिए निकल गये। कुछ ही देर बाद सुनील का छोटा भाई अनिल भी खेत की ओर निकल गया और खेत पर जाकर देखा तो सुनील सिर के बल गिरे थे। हिला डुलाकर देखा तो वह ...