रामपुर, मार्च 24 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विजईया गांव निवासी विनोद चौराहे पर पूजा करके घर लौट रहा था। रास्ते में कमल के घर के पास पहुंचा तब कमल, अंकित, सुभाष, एसपी उर्फ सौरभ ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उसके ऊपर धारदार हथियार और पथराव कर हमला कर दिया। शोर सुन बचाव के लिए पहुंचे विनोद के पिता और भाइयों के साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने तलवार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जेब में रखे रूपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.