मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- चेतगंज। धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को चील्ह पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार किया है। चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तीन सितंबर अपनी पुत्री आंचल को जगापट्टी गांव में कोचिंग छोड़ने के लिए गए थे। कोचिंग सेंटर के पास मिठाई की दुकान पर शिवम सिंह व सुधीर सिंह विवाद हो गया था। सूर्य प्रकाश दोनों व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया था। जख्मी सूर्यप्रकाश की पुत्री आंचल सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपी शिवम सिंह और सुधीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने नरउर बॉर्डर से पुलिस ने आरोपी सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...