रामपुर, जनवरी 13 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिव मंदिर अजीतपुर निवासी गोविंद अपने कमरे में खाना खाकर सोने गया था। मगर कुछ देर बाद दरवाजा खोलने की आवाज हुई। जिस पर पीड़ित ने देखा कि उसका छोटा भाई मित्तर और अन्य लोग घर में घुस आए। आते ही सभी ने मारपीट शुरू कर दी। सभी के हाथों में तमंचे और धारदार हथियार थे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोशन,अजय,अदम और पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.