आगरा, जनवरी 4 -- ताजगंज थाना क्षेत्र में नववर्ष की रात बाइक से घर लौट रहे दंपती और उनके मित्र पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। एक जनवरी 2026 की रात करीब एक बजे होटल श्री टाउन के सामने सर्विस रोड पर स्कूटी सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित रोहित सिंह, निवासी खुशबू रेजिडेंसी कॉलोनी, नौबरी रोड, सेमरी की तहरीर पर पुलिस ने रोशन नगर, ताजगंज निवासी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रोहित सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उनके साथ मित्र अमित भी था। इसी दौरान स्कूटी सवार आरोपी ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रोहित के होंठ पर गंभीर चोट आई, जबकि अमित के हाथ में गहरी चोट लगी। आरोपी जान से मारने की...