गाजीपुर, जनवरी 1 -- सादात (गाजीपुर)। सादात थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़नपुर में 48 वर्षीय महेन्द्र यादव की धारदार हथियार से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। बुधवार की देर शाम हुई घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया। इस मामले में मृतक के छोटे भाई जयप्रकाश यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बूढ़नपुर निवासी देवसरन यादव के चार पुत्रों में दूसरे नंबर के पुत्र महेन्द्र यादव नहर के निकट स्थित ट्यूबवेल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित घर से खाना लेने के लिए साइकिल से जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में किसी ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। रा...