उन्नाव, दिसम्बर 11 -- उन्नाव। संवाददाता। हृदय रोगियों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सीएचसी से आए डॉक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट को ईसीजी करने की बारीकियां सिखाईं गईं। जिला अस्पताल के वार्ड एक में हुए इस प्रशिक्षण में फिजीशियन डॉ. अमित तिवारी ने प्रतिभागियों को ईसीजी मशीन के संचालन, इलेक्ट्रोड लगाने की सही विधि, रिपोर्ट पढ़ने की तकनीक और सामान्य से लेकर गंभीर हृदय परिवर्तनों की पहचान के तरीके समझाए। डॉ. तिवारी ने बताया कि ईसीजी हृदय की धड़कन का सबसे सरल और विश्वसनीय परीक्षण है, इसलिए इसका सही तरीके से किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज को जिला अस्पताल तक लाने में देर होने से कई बार गंभीर स्थिति बन जाती है। अगर सीएचसी स्त...