बुलंदशहर, मई 5 -- बीबीनगर। उधारी के रुपए वापस मांगना ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कुचेसर किला का माजरा नगला उग्रसेन निवासी अभिषेक शर्मा ने बीबीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही कृष्णकांत मलिक ने तीन हजार रुपए उधार लिए थे। गत दिवस उधार के रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए धारदार हथियार से हमला कर अभिषेक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सी एच् सी बीबीनगर में भर्ती कराया। पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर आरोपी कृष्णकांत के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.