बोकारो, मई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास पुलिस ने सोमवार को इस्पात कॉलोनी निवासी संजय ठाकुर के शिकायत पर मारपीट छिनतई का प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में आलोक ठाकुर, अजय ठाकुर, रश्मिता देवी, श्याम नारायण सिंह, बिहार गया वजीरगंज निवासी रविश ठाकुर व छोटू ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। सूचक के अनुसार आरोपियों ने तलवार, चाकू व लाठी, डंडा से मारपीट कर जख्मी कर 40 हजार रुपया छीन लिया। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग आने लगे, तो सभी मौके से फरार हो गए। सूचक के अनुसार वे 11 मई सुबह करीब 8 बजे काम करने के लिए सेंट्रींग का पटरा आदि लेकर पहुंचा, इस बीच आरोपी हरवे हथियार से लैश होकर काम रुकवाने पहुंच गए। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिया, बचाव में सूचक का बेटा आया, तो तलवार से हमला कर उसका सिर लहूलुहान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.