अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर गांव में घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति पर गांव के ही युवक ने रंजिश में धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल की हालत गंभीर बनी है। गले पर करीब 10 टांके लगे हैं। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर निवासी इंद्रशेखर सिंह रोजगार के सिलसिले में मध्य प्रदेश में रहते हैं। रंगोत्सव पर वह छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार को उनको वापस जाना था। रविवार की रात वह खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे गांव का ही अरुण सिंह उर्फ अनुराग सिंह दरवाजे पर पहुंचा। आवाज देकर इंद्रशेखर को घर से बाहर बुलाया। वह जैसे ही बाहर निकले आरोपित ने रंजिश में उन पर धारदार हथियार से ताबड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.