बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। औसिक्का गांव में रविवार की रात रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। औसिक्का के रहने वाले जमील ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उससे रंजिश रखने वाले तीन लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर वहां पर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया,जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने ताबिश, मनसूर अली व सुहैल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.