अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल किये जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। शिकायत में महापौर कैंप निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व.सरयू प्रसाद का कहना है कि सोमवार सुबह से ही उनका पड़ोसी धमकी दे रहा था। शाम को वह परिवार के साथ बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी गुड्डू और उसके पिता रामदीन ने गाली-गलौच शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमलाकर उसको, पत्नी तथा बेटी को घायल कर दिया। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...