धनबाद, फरवरी 3 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसुरिया ओपी की धारजोरी बस्ती के एक गोदाम से रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सेंधमारी कर 15 खस्सी की चोरी कर ली। सुबह जब दुकानदार नारायण मंडल गोदाम पहुंचे तो देखा कि गोदाम से खस्सी गायब है। तत्काल दुकानदार ने इसकी सूचना ईस्ट बसुरिया पुलिस को दी। नारायण मंडल ने बताया कि इसके पूर्व भी उनके गोदाम से 22 खस्सी की चोरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...