पिथौरागढ़, मार्च 4 -- रं यूथ फोरम ने जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम के आसपास अतिक्रमण व अवैध निर्माण हटाने की मांग की है। मंगलवार को फोरम के अध्यक्ष खुशाल गर्खाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मंजीत सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहां कि लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण हुआ है। उक्त स्टेडियम में प्रथम चरण में फील्ड इंडोर स्टेडियम का निर्माण हो चुका है। साथ ही रॉक क्लाइंबिंग सहित विभिन्न खेलों के लिए कार्य किए गए हैं। अन्य खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए भी स्टेडियम के पास भूमि की आवश्यकता है, जिसे अवैध कब्जा और अतिक्रमण से बचाना आवश्यक है। भविष्य में नदी तट में टैक्सी स्टैंड, लिंक मोटर मार्ग का निर्माण होना है। ऐसे में स्टेडियम के आसपास महाकाली नदी के किनारे बने तटबंध क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.