पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। धारचूला ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए इसकी प्रमुख योजनाओं और प्रावधानों की जानकारी आम जनता को दी। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। बजट संवाद के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.