पिथौरागढ़, जुलाई 17 -- धारचूला। वन विभाग के आओ मनाये हरेला कार्यक्रम के तहत वन पंचायत रमतोली में पौधरोपण अभियान चलाया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन नवीन राणा के नेतृत्व में वन विभाग कर्मचारियों के साथ ही एनडीआरएफ, एसएसबी, रं समुदाय की महिलाओं ने आंवला, क्वेराल, बांज सहित अन्य प्रजातियों के छह सौ से अधिक पौधे रोपे। सिविल जज जूनियर डिवीजन नवीन राणा के नेतृत्व में वन पंचायत रमतोली में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अलमिया के नेतृत्व में तीजम वन पंचायत क्षेत्र में भी पौधरोपण अभियान चलाकर देवदार, बांज, खरसू, रिंगाल, पदम एवं वनचूक प्रजाति के 550 पौधे रोपें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...