वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विशेष अनुष्ठान परिसर में किया गया। वेदमूर्ति पं.विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़ के आचार्यत्व में अनुष्ठानों का क्रम चिरंजीवी पूजन से हुआ। पंचमुखी गणेश मंदिर प्रांगण में शुरुआत नियमानुसार गणेश पूजन से हुई। इसके बाद अश्वत्थामा, बलि, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और परशुराम का स्मरण करते हुए अनुष्ठान क्रम आगे बढ़ा। शास्त्रों के अनुसार ये सात चिरंजीवी आज भी पृथ्वी पर हैं। प्रत्येक अलग विशेषता के प्रतिनिधि है। इन्हें योग की अष्ट सिद्धियों के कारण दिव्य शक्तियां प्राप्त हैं। अनुष्ठान में नवग्रह पूजन, मृत्युंजय पूजन, हनुमान चालीसा पाठ, रामरक्षा स्तोत्र पाठ, चंडी पाठ, गणेश पूजन, वरुण पूजन के उपरांत महामृत्युंजय हवन किया गया। अनुष्ठान के ...