प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- लीलापुर थाने के पूरनपुर खजूर में स्थित पौराणिक बाबा दूधनाथ धाम है। धाम में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के ऊपर व आसपास से विद्युत तार गुजरे हैं। मंदिर के पुजारी सहित गांव के लोगों ने विद्युत निगम को पत्र लिखकर कटे तार व केवल हटाए जाने की मांग की है। महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए धाम आएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ किसी तरह की अनहोनी न हो। सुरक्षा के नजरिए से बाबा दूधनाथ धाम सेवा संस्थान के अध्यक्ष विपिन तिवारी व प्रधान रविशंकर गांव के लोगों ने विद्युत निगम से तार हटाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.