रिषिकेष, जनवरी 30 -- आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता की ओर से शुक्रवार को डोईवाला ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकरियां दी गई। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास के नए आयाम छू रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में निरंतर ठोस कार्य हो रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं और महिला स्वयं सहायता समूह सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा ...