देहरादून, मार्च 18 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात से उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की जल्द संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके साथ ही भाजपा विधायकों में संभावित दावेदारों में हलचल बढ़ गई है। दावेदार अपने राजनीतिक क्षत्रपों के जरिए जोड़-तोड़ में लगे हैं। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि विस्तार में कुछ मंत्रियों को भी हल्का किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद से विस्तार की अटकलें लगाई जाने लगी थी, लेकिन इस बीच सोमवार पूर्वाह्न मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अचानक राजभवन पहुंच गए। उनकी काफी देर तक राज्यपाल से मुलाकात हुई। सरकारी सूत्र हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं पर सियासी हलकों में इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़े जाने की चर्चाएं तेजी से चल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.