रिषिकेष, मार्च 23 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को एतिहासिक बताया और सरकार के कार्यों का गुणगान भी किया। बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने धामी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियों सामने आईं, लेकिन धामी सरकार ने उनका जनता के बीच खड़े होकर सामना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन के अनुसार ही उत्तराखंड प्रगति कर रहा है। निश्चित तौर पर यह दशक उत्तराखंड का होगा। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 में जिस विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.